SSO ID Login – SSO Portal Rajasthan

कुछ साल पहले राजस्थान सरकार ने राजस्थान एसएसओ पोर्टल शुरू किया था। इसका उद्देश्य था कि राजस्थान के लोग एक ही पोर्टल से अलग-अलग सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकें। SSO ID का इस्तेमाल राजस्थान की विभिन्न योजनाओं का फायदा लेने और सभी आवेदन ऑनलाइन भरने के लिए किया जाता है।

SSO Rajsthan Portal Home Page

राजस्थान का सिंगल साइन-ऑन आईडी (SSO ID) उपयोगकर्ताओं को 100 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इस पेज के माध्यम से हम आपको SSO ID लॉगिन, एसएसओ आईडी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, इसके उपयोग और अन्य सभी जानकारी प्रदान करेंगे।

SSO ID Login Portal Overview

Portal NameSSO Portal Rajasthan.
ServicesSSO ID Login.
SSO ServicesGST portal, Arms license, employment opportunities, Bhamashah card,
e-Mitra Reports, SSO Rajasthan ePass, e-Devasthan.
Created byState Govt. of Rajasthan.
Serving AreaRajasthan State.
EligibilityResident of Rajasthan.
SSO Portal Help LineNumber – 0141-5123717, 0141-5153222
New Official Websitehttps://sso.rajasthan.gov.in/

SSO ID क्या है?

SSSOID का मतलब है राजस्थान सिंगल साइन ऑन आईडी। यह राजस्थान के निवासियों को दिया गया एक विशेष डिजिटल पहचान पत्र है। इसकी मदद से एक ही लॉगिन से विभिन्न सरकारी सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंच प्राप्त की जा सकती है।

SSO Portal Rajasthan क्या है?

SSO Portal राजस्थान एक वेब आधारित सुविधा है जिसके माध्यम से राजस्थान के नागरिक सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं का लाभ ले सकते है । यह एकल साइन-ऑन (Single Sign-On) प्रणाली है, जिसका मतलब है कि उपयोगकर्ताओं को केवल एक बार अपना एसएसओ लॉगिन आई डी विवरण दर्ज करना है और फिर वे विभिन्न रिपोर्टों, आंकड़ों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे।

इसका मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और उनकी वेबसाइटों के लिए एक Single Window प्रदान करना है। इससे उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग लॉगिन आई डी याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी और सुरक्षा भी बढ़ जाएगी।

एसएसओ पोर्टल पर विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं, रिपोर्टों और ताज़ा अपडेटके बारे में जानकारी उपलब्ध होती है। उपयोगकर्ता अपना लॉगिन करके इन सभी चीजों तक पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से सभी सरकारी कार्यालय के कामकाज को आसान और सुविधाजनक बनाती है।

SSO ID के प्रकार

  • Citizen-सामान्य नागरिक के लिये
  • Udyog – उद्योगपति के लिये
  • Govt. Employee – सरकारी कर्मचारियों के लिये

कौन SSO ID बना सकता है?

वे लोग जो निम्न मानदंडों को पूरा करते हैं वे Rajasthan SSO ID बना सकते हैं:-

  • राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उद्योग मालिकों या व्यवसायों के पास व्यापार पंजीकरण संख्या (बीआरएन) होनी चाहिए।
  • राज्य बीमा और भविष्य निधि (सिपीएफ़) संख्या वाले राजस्थान सरकार के कर्मचारी होने चाहिए।

SSO ID Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज:

यदि आप एसएसओ आईडी बनवाना चाहते है तो निम्नलिखित दस्तावेज़ अपने पास रखे:

  • E-mail address
  • Mobile number
  • Aadhaar card
  • Bhamshah card
  • Udyog registration number
  • Business registration number
  • Address proof for small businesses

Services Available on the SSO ID Rajasthan Portal

  • नागरिक सेवाएँ (G2C)
  • Application for arms license
  • Attendance MIS
  • Communication with the bank
  • Application for Bhamashah card
  • Building plan approval system (BPAS)
  • Business registration
  • e-Devasthan
  • e-Learning
  • Employment opportunities
  • GST portal
  • E-Mitra portal services
  • SSO Rajasthan epass    
  • Change of usage of land

SSO ID Rajasthan Registration Process

अगर आपको राजस्थान में SSO ID (Single Sign On) के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना है तो निम्न प्रक्रिया अपनाएं:

Step-1: सबसे पहले राजस्थान SSO Portal>> sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

Step-2: होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के विकल्प मिलेंगे।

Step-3: अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं तो रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

Step-4: आपको “नागरिक”, “उद्योग” या “सरकारी कर्मचारी” विकल्प में से चुनना होगा।

Step-5: फिर मांगी गई जानकारी भरें और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

Note:-

अगर आप राजस्थान के नागरिक हैं तो रजिस्ट्रेशन के लिए ‘नागरिक’ विकल्प चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास ये विकल्प होंगे:

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • फेसबुक अकाउंट
  • गूगल अकाउंट

    अगर आप उद्योगपति हैं तो: उद्योग’ विकल्प चुनें

बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर या उद्योग आधार संख्या दर्ज करें.

SSO लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं
  • सरकारी कर्मचारी के लिए:
  • सरकारी कर्मचारी’ विकल्प चुनें
  • SIPF नंबर और पासवर्ड दर्ज करें

SSO ID Login Process

लॉग इन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है यदि आप नए उसेर्स है तो निचे दिए गए चरणों का पालन करे:

Step-1: सबसे पहले SSO Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Step-2: राजस्थान सिंगल साइन ऑन का आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

Step-3: इसके बाद आप “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।

बस इस इन चरणों की मदद से आप SSO पोर्टल पर लॉगिन कर पायंगे |

SSO ID Login Process by ePramaan

आप SSO ID लॉगिन करने के लिए e-Pramaan द्वारा भी कर सकते है इसलिए लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करे :-

Step-1: सबसे पहले राजस्थान Single Sing On Homepage>>https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाए

Step-2: लॉगिन सेक्शन पर जाए

Step-3: फिर निचे आपको “Login With Meri Pehchaan( e-Pramaan )” पर क्लिक करना है

Step-4: Next पेज ओपन होगा इसमें आपको Sign करने के लिए तीन विकल्प दिख जायँगे-

  • Username
  • Mobile
  • Others (Aadhaar Number)

आप तीनो में से किसी का भी इस्तेमाल करके आसानी से कर सकते है.

Rajasthan SSO ID: Contact information

यदि आपको Rajasthan SSO वेबसाइट पर लॉगिन करने में कोई दिक्कत आती है या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने में कोई समस्या होती है, तो आप इसकी शिकायत RSSO हेल्पडेस्क पर कर सकते हैं। इसके लिए संपर्क जानकारी निम्न है:

ईमेल: helpdesk@rajasthan.gov.in

फ़ोन नंबर: 0141-5123717, 0141-5153222

Rajasthan SSO ID सिस्टम ने एकल प्रमाणीकरण के माध्यम से कई सेवाओं तक पहुँच आसान बनाकर उपयोगकर्ता अनुभव को क्रांतिकारी बना दिया है। RSSO के साथ, कोई भी आसानी से रोजगार के अवसर, ई-मित्र पोर्टल या जीएसटी होम पोर्टल जैसी सेवाओं तक पहुँच प्राप्त कर सकता है।

FAQs :- SSO ID से जुड़े कुछ सामान्य सवाल

Q. SSO ID का फुल फॉर्म क्या है?

Ans. SSO का पूरा नाम ‘सिंगल साइन-ऑन’ (Single Sign On identification number) है

Q. SSO ID Password क्या है?

Ans. SSO ID और पासवर्ड एक authentication method है जो आपको SSO Portal पर लॉगिन करने और राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाने की अनुमति देती है।

Q. Nine-digit SSO क्या है?

Ans. SSO Nine-digit एक पहचान संख्या होती है जो किसी भी उपयोगकर्ता को विभिन्न सरकारी ऑनलाइन पोर्टलों द्वारा प्रदान की जाने वाली अनेक सेवाओं का लाभ उठाने की अनुमति देती है।